सफलता या असफलता का श्रेय खुद लेना चाहता हूं : आदर जैन

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। महान अभिनेता-फिल्म निर्माता राज कपूर के नाती नवोदित आदर जैन ने बताया कि वह अभिनय को लेकर अपने परिजनों से सुझाव नहीं लेते क्योंकि वह अपनी सफलता और असफलता का श्रेय खुद लेना चाहते हैं।

परिजनों से सलाह लेने के बारे में पूछे जाने पर आदर ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “हम घर में फिल्मों पर बिल्कुल भी चर्चा नहीं करते।”

उन्होंने कहा, “हम सभी चीजों पर चर्चा करते हैं लेकिन फिल्मों पर नहीं। हम खानपान, छुट्यिों और परंपरा पर बातचीत करते हैं। हम एक-दूसरे के काम की प्रशंसा करते हैं लेकिन हमें काम को घर पर लाना पसंद नहीं है।”

उन्होंने कहा, “जब मैंने कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की तो मैंने अपने माता-पिता को शुरुआत में ही कह दिया था कि मुझे आपका और सभी का आशीर्वाद चाहिए क्योंकि मैं अपना रास्ता खुद बनाना चाहता हूं और सफलता और असफलता का श्रेय खुद लेना चाहता हूं।”

राज कपूर की बेटी रीमा जैन के बेटे आदर ने कहा, “अंत में मुझे पता होगा कि यह मेरा निर्णय था।”

हबीब फैसल द्वारा निर्देशित ‘कैदी बैंड’ 25 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493