दिल्ली में सुबह बदली छाई

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह बदली छाई हुई है। यहां का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज आसमान में आमतौर पर बदली छाई रहेगी। दोपहर के बाद हल्की बारिश हो सकती है।”

बीते 24 घंटों के दौरान 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि सुबह 8.30 बजे वातावरण में आर्द्रता का स्तर 82 फीसदी आद्र्रता दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493