जम्मू एवं कश्मीर में संघर्ष में घायल युवक की मौत

श्रीनगर, 2 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में घायल हुए युवक की बुधवार को एक अस्पताल में मौत हो गई।

श्रीनगर, 2 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में घायल हुए युवक की बुधवार को एक अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को हुए संघर्षो में घायल हुए अकील अहमद बट की बुधवार को सौरा में शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस)में मौत हो गई।

लश्कर-ए-तैयबा कमांडर अबु दुजाना और उसके साथी आरिफ के मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुए संघर्ष में बट को गोली लग गई थी। बट हाल गांव का रहने वाला था।

बट को मंगलवार को गंभीर हालत में एसकेआईएमएस अस्पताल के सुपरस्पेश्येलिटी वार्ड में दाखिल कराया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493