भोपाल, 2 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बुधवार की सुबह से बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का दौर जारी है, जिससे उमस बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

राज्य में बुधवार की सुबह से धूप खिलने और बादल छाने का दौर जारी है, क्योंकि आसमान में बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी चल रही है। बीते 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं हुई।
वहीं आगामी 24 घंटों में मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन संभाग के अलावा राजगढ़, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल, मुरैना, भिंड, ग्वालियर व दतिया जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22 डिग्री, ग्वालियर का 26.5 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 33.9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath