मेघालय में आतंकवादियों ने नागरिक की हत्या की

तुरा (मेघालय), 2 अगस्त (आईएएनएस)। मेघालय में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बुधवार को गोलियां से छलनी हुए एक संदिग्ध व्यक्ति के शव को पाया गया है।

मतृक की पहचान 53 वर्षीय ओल्गेट आर मारक के रूप में की गई है। उसे बुधवार को गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) के आतंकियों द्वारा बुधवार की सुबह दक्षिण गारो हिल्स जिले के दाम्बुक के पास गोली मार दी गई थी।

जिला पुलिस अधीक्षक अब्राहम टी संगमा ने आईएएनएस से कहा, “जीएनएलए के चार आतंकियों ने मारक को लगभग सुबह के 4 बजे उसके घर से बाहर बुलाया। और उसके सिर, सिने, पैरों और हाथों में गोली मार दी।”

आतंकियों ने उसके शव के पास एक लेख भी छोड़ा, जिसमें मारक पर पुलिस का खबरी होने का आरोप लगाया।

हत्या को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493