छत्तीसगढ़ में कबाड़ी की दुकान से 35 बोरी सरकारी किताबें बरामद

कुनकुरी के थाना प्रभारी गिरजाशंकर दूबे ने बताया, “मुखबिर ने सूचना दी कि बस स्टैंड के पीछे वाली गली में सरकारी किताबें कबाड़ी की दुकान में खाली की जा रही हैं। पुलिस ने छापा मार कर वाहन सहित 35 बोरी किताबें जब्त की। इसके बाद वाहन चालक को हिरासत में लिया गया। चालक की निशानदेही पर वाहन की मालकिन को भी गिरफ्तार कर अदालत में हाजिर किया गया।”

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच एसआई दिव्या दिनकर को सौंपी गई है।

जिले की कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने कहा, “हम मामले की जांच करवा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493