चेन्नई एक्सप्रेस में लगेगा थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया, “जनता की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने चेन्नई सेंट्रल-लखनऊ-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच एक माह के लिए अस्थाई रूप से लगाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत 16093/16094 चेन्नई सेंट्रल-लखनऊ-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच चेन्नई से पांच अगस्त से पांच सितंबर तथा लखनऊ से सात अगस्त से सात सितंबर तक लगाया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि परिवर्तित संरचना के अनुसार इन गाड़ियों में साधारण श्रेणी के पांच, शयनयान श्रेणी के आठ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, पेंट्रीकार का एक, एसएलआर/एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 18 कोच लगेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493