पढ़ाई न करने पर मार खाने वाले किशोर ने की आत्महत्या

कोलकाता, 2 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में एक किशोर ने रिश्तेदारों ने पढ़ाई न करने पर मार खाने के बाद आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उनके अनुसार, किशोर की दादी, चाचाओं और चाचियों ने उसे मारा था। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि हावड़ा जिले के बांतरा के रहने वाले शांतनु रुइदास (12) ने अपने चाचा के घर में मंगलवार दोपहर को शावर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “शांतनु के पिता ने रात में उसके चाचा के घर में रहने वाले सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।”

अधिकारी ने कहा, “पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि किशोर शांतनु को उसके चाचा और चाची ने परीक्षाओं से पहले कथित तौर पर पीटा था। उसने बाथरूम में स्वयं को बंद कर दिया।”

पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने दादी, दोनों चाचाओं और चाचियों को गिरफ्तार कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493