मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। टाटा समूह के उद्यम वोल्टास ने मंगलवार को बताया कि नोएल एन. टाटा 1 सितंबर से कंपनी के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।
मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। टाटा समूह के उद्यम वोल्टास ने मंगलवार को बताया कि नोएल एन. टाटा 1 सितंबर से कंपनी के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।
बीएसई में दाखिल नियामकीय रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने कहा कि यह फैसला बोर्ड की बैठक में नामांकन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिश पर लिया गया।
टाटा इस पद से इशात हुसैन के सेवानिवृत्त होने के बाद उनकी जगह लेंगे।
टाटा पिछले 14 सालों से साल 2003 के जनवरी से ही वोल्टास के निदेशक रहे हैं।
इसके अलावा वे टाटा इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन और ट्रेंट के अध्यक्ष तथा टाटा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक हैं। इसके अलावा वे कई अन्य कंपनियों के बोर्ड में भी हैं, जिसमें टाइटन कंपनी और स्मिथ समूह शामिल है।
dharmpath.com dharmpath