लखनऊ, 3 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलााकों में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान सामान्य से लेकर तेज बारिश होने का अनुमान है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में घने बादल छाए रहेंगे और 20 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। दिन में बारिश होने की संभावना है। आर्द्रता के स्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, कानुपर का 22 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 23़1 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath