नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह बदली छाई हुई है। यहां का न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज दिनभर आसमान में बदली छाई रहेगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।”
बीते 24 घंटों के दौरान 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि सुबह 8.30 बजे वातावरण में आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी आद्र्रता दर्ज किया गया।
दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath