भोपाल, 3 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में गुरुवार की सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।
राज्य में छाए बादलों से मौसम सुहावना है, गर्मी और उमस का असर भी कम है। साथ ही चल रही हवाएं सुकून देने वाली हैं।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में नीमच, मंदसौर, गुना, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, बालाघाट, मंडला आदि स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
राज्य के तापमान में बदलाव का क्रम बना हुआ है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22़1 डिग्री, ग्वालियर का 25.7 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31़ 1 डिग्री, इंदौर का 29.4 डिग्री, ग्वालियर का 34़ 1 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath