बार्सिलोना, 3 अगस्त (आईएएनएस)। एस्पेनॉल ने बुधवार को अपने स्ट्राइकर फेलिपे कासेडो के स्थानांतरण की पुष्टि कर दी है।
कासेडो 25 लाख यूरो (29 लाख डॉलर) में इटली क्लब लाजियो में शामिल हो रहे हैं।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेनिश लीग ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने इक्वाडोर के स्ट्राइकर स्पेनिश क्लब में दिए गए योगदान के लिए शुक्रिया अदा किया है।
सेरी-ए क्लब लाजियो ने इसके साथ ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर करार की जानकारी भी साझा की है। इटली क्लब ने 28 वर्षीय खिलाड़ी का स्वागत किया है।
कासेडो तीन सीजन के लिए एस्पेनॉल में गए थे। उन्होंने क्लब के साथ खेले गए 103 मैचों में 24 गोल दागे।
इक्वाडोर के खिलाड़ी कासेडो फुटबाल में अपने करियर की शुरुआत के बाद स्विट्जरलैंड के बासेल में शामिल हो गए थे। उन्होंने वहां दो सीजन तक क्लब का प्रतिनिधित्व किया।
कासेडो इसके बाद 2008 में दो सीजन के लिए मैनचेस्टर सिटी में शामिल हुए। फिर वे कई क्लबों में शामिल हुए।
dharmpath.com dharmpath