टोक्यो, 3 अगस्त (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने घोटाले से प्रभावित सरकार में जनता का विश्वास बहाल करने के लिए गुरुवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल किया और सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की कार्यकारी रूपरेखा में बदलाव किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ न्यूज के मुताबिक, प्रसासनिक सुधार के प्रभारी रहे पूर्व मंत्री टारो कोनो ने फुमियो किशिदा से विदेश मंत्री का प्रभार ले लिया है।
भविष्य में सत्तारूढ़ दल का प्रभार संभालने के मुख्य दावेदार माने जा रहे किशिदा अब पार्टी की नीति अनुसंधान परिषद की अध्यक्षता करेंगे।
मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा और वित्तमंत्री टारो असो का पद बरकरार रहा।
घोटाले को छिपाने को लेकर रक्षा मंत्री टोमोमी इनाडा के इस्तीफे के मद्देनजर प्रतिनिधिसभा के सदस्य इत्सुनोरी ओनोडेरा को यह पद सौंपा गया है, इससे पहले वह 2012 और 2014 में यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
नए मंत्रिमंडल में 13 ऐसे दस्य हैं, जो या तो पूर्व मंत्रिमंडल का हिस्सा रहे हैं या पूर्व में वे मंत्री पद पर काबिज हो चुके हैं और फिर से जनता के भरोसे को जीतने के लिए छह नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं।
यह फेरबदल ऐसे समय में हुआ है, जब आबे के 2012 में सत्ता बागडोर संभालने के बाद से जनता की मंजूरी से संबधित रेटिंग में काफी गिरावट आई है।
आरोप है कि प्रधानमंत्री ने अपने दोस्त द्वारा संचालित नए वेटरीनरी स्कूल का निर्माण सुनिश्चित करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया।
मंत्रिमंडल का इम्पीरियल पैलेस में एक कार्यक्रम में औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण होगा।
dharmpath.com dharmpath