उप्र : आर्गेनिक कंपनी के गोदाम में भीषण आग, 1 करोड़ का नुकसान

उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम पठाकरका में स्थित आर्गेनिक इंडिया कंपनी लिमिटेड का गोदाम है। गोदाम में तुलसी की पत्ती और बीज, अश्वगंधा, बथुआ, चकोरी का बीज रखा हुआ था। गुरुवार की सुबह लगभग चार बजे स्थानीय लोगों ने गोदाम से तेज धुआं उठते देखा। इसके बाद गोदाम के पास जाकर देखा तो आग की लपटें काफी तेज थी। आनन-फानन में इसकी सूचना गोदाम संचालक को देते हुए दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस दौरान गोदाम में रखी तुलसी पत्ती, बीज, अश्वगंधा व बथुआ के बीज जलकर खाक हो गए, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। कई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में सफलता मिली। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493