केन-बेतवा जोड़ने की परियोजना पूरी, जल्द करेंगे उद्घाटन : मंत्री

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। केन और बेतवा नदियों को जोड़ने वाली परियोजना पूरी हो चुकी है और उद्घाटन के लिए तैयार है। सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। केन और बेतवा नदियों को जोड़ने वाली परियोजना पूरी हो चुकी है और उद्घाटन के लिए तैयार है। सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने लोकसभा में कहा, “केन-बेतवा लिंक किसी भी दिन उद्घाटन के लिए तैयार है..(प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी ने अटल जी के सपने को साकार कर दिया है।”

इस नदी जोड़ो परियोजना को साल 2014 में मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली थी और उस समय की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासन में इसे शुरू किया गया था, जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे।

केन और बेतवा नदियां मध्य प्रदेश की विंध्याचल पहाड़ियों से निकलती है और उत्तर में यमुना नदी में मिल जाती है।

उन्होंने कहा, “देश के लोग नदियों को जोड़ने का समर्थन कर रहे हैं। इस बारे में अफवाहें नहीं पैलानी चाहिए। हम पर्यावरणविदों की चिंताओं को भी दूर करेंगे।”

भारतीय नदी जोड़ो परियोजना जलाशयों और नहरों के नेटवर्क के माध्यम से नदियों को एक-दूसरे से जोड़ने की परियोजना है।

पर्यावरणविदों ने चिंता जताई है कि इस परियोजना में बड़े पैमाने पर बांध, नहर व जलाशय बनाए जाएंगे, जिससे मिट्टी की लवणता, सिल्ट का स्तर जैसे परिवर्तन होने लगेंगे, जो पर्यावरण के लिए हानिकारक होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493