घारामी सीएफएल में संभालेंगे मोहम्मडन स्पोर्टिग की जिम्मेदारी

कोलकाता, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बंगाल को संतोष ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले कप्तान राना घारामी कलकत्ता फुटबाल लीग (सीएफएल) में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

क्लब ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।

घारामी मोहम्मडन की रक्षापंक्ति की मजबूत कड़ी हैं। क्लब के साथ शानदार प्रदर्शन के कारण ही उन्हें बंगाल की टीम में जगह मिली थी और फिर इसके बाद उन्हें राज्य को संतोष ट्रॉफी का खिताब दिलाया।

इसके बाद 25 साल के खिलाड़ी के साथ क्लब ने करार बढ़ाया जो सीएफएल 2017-18 के अंत तक रहेगा।

मोहम्मडन सीएफएल में अपना पहला मैच 11 अगस्त को खेलेगा। क्लब ने दिपेंदु विस्वास को अपनी फुटबाल समिति का चेयरमैन नियुक्त किया है जो खेल के विकास पर ध्यान देगी।

भारतीय टीम के पूर्व स्ट्राइकर मनदीप सिंह मिनरेवा भी पंजाब एफसी से मोहम्मडन में आ गए हैं।

क्लब में संतोष ट्रॉफी जीतने वाली टीम के आठ खिलाड़ियों के अलावा तीन विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिनमें कैमरून के दिपांडा डिक्का, नाइजीरिया के कालु ओग्बा और रिचार्ड अग्वयु के नाम हैं।

डिक्का ने कहा, “मैं इस समय सीएफएल में मोहम्मडन के साथ खेलने पर ध्यान दे रहा हूं। मैं मोहन बागान और आई-लीग के बारे में बाद में सोचूंगा।”

सीएफएल के बाद डिक्का आई-लीग में मोहन बागान के साथ खेलेंगे।

क्लब के कोच बिस्वजीत भट्टाचार्या ने कहा, “हमारी टीम युवा है और संतुलित भी। मुझे अच्छे सीजन की उम्मीद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493