उप्र में आंशिक तौर पर बदली, बारिश की संभावना

लखनऊ, 4 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है जिससे गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के रुख में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है लेकिन दिन में सामान्य बारिश हो सकती है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी और दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी तक दर्ज किए जाने से उमस भी बढ़ेगी। दिन में पूर्वाचल सहित राज्य के कई जिलों में सामान्य बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 22.5 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री और बनारस का 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493