भोपाल, 4 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्से में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में रीवा संभाग के अलावा टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, उमरिया, शहडोल, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, बुरहानपुर आदि स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री, इंदौर का 22.4 डिग्री, ग्वालियर का 25.5 डिग्री और जबलपुर का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री, इंदौर का 28.4 डिग्री, ग्वालियर का 34.8 डिग्री और जबलपुर का 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath