नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आंशिक बदली रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आसमान में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।”
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है।
आद्र्रता का स्तर सुबह 8.30 बजे 78 फीसदी दर्ज किया गया।
इससे पहले गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath