जयपुर, 4 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के पास एक जीप के ट्रक से टकराने के कारण छह महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में सात अन्य अन्य घायल हुए हैं।
हादसा सुबह 6 बजे के आसपास हुआ। महिलाओं को तीर्थयात्रा पर ले जा रही तेज रफ्तार जीप पहले से खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में चालक भी घायल हो गया है।
चित्तौड़गढ़ से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने फोन पर आईएएनएस को बताया कि पांच महिलाओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा।
अधिकारी ने बताया कि चालक सहित सभी सातों घायलों को उदयपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath