पटना, 4 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी में भारी बारिश के मद्देनजर शुक्रवार को सभी सरकारी व निजी स्कूल बंद कर दिए गए। भारी बारिश से निचले इलाकों और सड़कों पर जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।
एक अधिकारी ने यहां बताया, “पटना के जिला मजिस्ट्रेट संजय अग्रवाल ने गुरुवार रात से जारी भारी बारिश के कारण चार अगस्त को सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए।”
पिछले 12 घंटों से जारी बारिश के कारण कई विद्यालय परिसरों में पानी भर गया।
अधिकारियों के अनुसार, भारी बारिश के कारण पटना में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों को गलियों व सड़कों पर जल भराव का सामना करना पड़ रहा है।
कंकड़बाग, राजेंद्र नगर, पटलीपुत्र कॉलोनी, किदवईपुरी और कदमकुआं जैसे पॉश इलाकों में जलभराव ने पटना नगर निगम के उन दावों की पोल खुल गई कि उसने हालात से निपटने के लिए सभी कदम उठाए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, पटना में शुक्रवार सुबह तक 106 मिलीमीटर बारिश हुई।
dharmpath.com dharmpath