लॉस एंजेलिस, 4 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस के फिल्मकार लक बेसन ने कहा कि वह दिवंगत संगीतकार प्रिंस के साथ काम करना चाहते थे लेकिन यह ‘असंभव’ था।
बेसन 1997 की वैज्ञानिक-कल्पना पर आधारित फिल्म ‘द फिफ्थ एलिमेंट’ में प्रिंस को शामिल करने के लिए उत्सुक थे लेकिन यह किरदार अमेरिका के हास्य कलाकार क्रिस टकर के खाते में गया ‘क्योंकि प्रिंस पर भरोसा नहीं किया जा सकता था।’
बेसन ने ‘द गार्डियन डॉट कॉम’ को बताया, “ओह, प्रिंस, मैं उन्हें पसंद करता था, काम करना चाहता था लेकिन ऐसा संभव नहीं हुआ। उन्होंने इसके लिए हां कहा था।”
बेसन के अनुसार, “आप उनके साथ सोमवार की मीटिंग तय करते और वह पहुंचते अगले दिन मंगलवार को सुबह छह बजे या फिर तीन बार बैठक रद्द की। वह हमेशा से बहुत प्यारे और अच्छे थे लेकिन संगीतकारों की हकीकत फिल्मों में फिट नहीं बैठती।”
प्रिंस का निधन अप्रैल 2016 में हुआ था।
dharmpath.com dharmpath