चेन्नई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। दो बार ऑस्कर को अपने नाम कर चुके संगीतकार ए. आर. रहमान 20 अगस्त को यहां अपनी आगामी तमिल फिल्म ‘मेर्सल’ के ऑडियो ्रके लांच पर लाइव प्रस्तुति दे सकते हैं।
फिल्म की यूनिट से जुड़े सूत्र ने बताया, “यह भव्य ऑडियो लांच होगा और रहमान सर प्रस्तुति दे सकते हैं। उनकी हामी बाकी है लेकिन निर्माताओं को उम्मीद है कि वह निमंत्रण स्वीकार करेंगे और संक्षिप्त प्रस्तुति तो देंगे ही।”
‘मेर्सल’ एटली द्वारा निर्देशित और विजय द्वारा अभिनीत फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘थेरी’ में साथ काम कर चुके हैं।
फिल्म में विजय तिहरी भूमिकाओं में हैं। यह श्री थेनन्दाल स्टूडियोज द्वारा निर्मित है।
विजय एक पंचायत प्रमुख, एक डॉक्टर और एक जादूगर का किरदार निभा रहे हैं।
इसमें काजल अग्रवाल, समांथा रूथ प्रभु और निथ्या मेनन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
इसे तेलुगू में भी डब किया जाएगा। यह इस दिवाली पर रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath