बर्लिन, 4 अगस्त (आईएएनएस)। हैम्बर्ग फुटबाल क्लब ने डिफेंडर रिक वान ड्रोंगेलेन के साथ करार किया है।
रिक को स्पार्टा रोटेरडम क्लब से हैम्बर्ग में शामिल किया गया है। दोनो क्लबों ने यह जानकारी दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हैम्बर्ग ने रिक के साथ पांच साल का करार कर अपने डिफेंस को मजबूत किया है।
युवा खिलाड़ी ने कहा, “इस क्लब में शामिल होना शानदार बात है। मैं पहली बार हैम्बर्ग में शामिल हुआ हूं और पहली बार इसके स्टेडियम को देख रहा हूं। मुझे अपनी नई टीम के साथी खिलाड़ियों से मिलने का इंतजार है और जल्द से जल्द उनके साथ खेलना चाहता हूं।”
रिक (18) ने रोटेरडम क्लब के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद 2015 में वह पेशेवर खिलाड़ी बन गए थे। उन्होंने अब तक क्लब के लिए 46 मैच खेले हैं।
नीदरलैंड के रिक हैम्बर्ग में इस सत्र में स्थानांतरित होकर आने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले, क्लब ने केरियाकोस पापाडोपोउलोस, जूलियान पोलेरबेक, बजार्ने थोएल्के और आंद्रे हान के साथ करार किया था।
हैम्बर्ग अपने सीजन की शुरुआत 19 अगस्त को अपनी घरेलू जमीन पर ऑग्सबर्ग के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से करेगा।
dharmpath.com dharmpath