बालाकृष्णा ने सहायक को थप्पड़ जड़ा, वीडियो वायरल

चेन्नई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के अभिनेता नंदमुरी बालाकृष्णा ने अपने आगामी तेलुगू फिल्म के सेट पर एक सहायक को थप्पड़ जड़ दिया और उसे अपने जूतों के फीते बांधने को कहा, जिससे संबंधित वीडियो वायरल हो गया है।

बालाकृष्णा की 102वीं फिल्म की शूटिंग गुरुवार को शुरू हुई, जिसका नाम अभी तय नहीं है।

सोशल मीडिया पर गुरुवार शाम वायरल हुई इस वीडियो में बालाकृष्णा गुस्से में अपने सहायक को थप्पड़ जड़ते और जूते का फीता बांधने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब बालाकृष्णा ऐसा करते नजर आए हों। पिछले साल भी उन्होंने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया था।

इस फिल्म के लिए बालाकृष्णा ने तमिल फिल्मकार के. एस. रवि कुमार से हाथ मिलाया है, जो ‘मुत्तु’ और ‘अन्नामलाई’ जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं।

नई फिल्म में बालाकृष्णा और नयनतारा तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ‘सिम्हा’ और ‘श्री राम राज्यम्’ में नजर आ चुके हैं।

बालाकृष्णा की मारधाड़ से भरपूर आगामी तेलुगू फिल्म ‘पैसा वसूल’ एक सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493