गुरुग्राम, 6 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा में एक शख्स को पत्नी के साथ विवाद होने पर गुस्से में अपनी दो नाबालिग बेटियों को जान से मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले मुकेश यादव (40) को शनिवार रात पालम विहार में उसके किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया।
मुकेश को अपनी पत्नी पर किसी और के साथ संबंध होने का शक था।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “मुकेश का अपनी पत्नी के साथ इस मामले में झगड़ा हुआ था। झगड़ा बढ़ने के बाद आरोपी ने तीन और पांच साल की अपनी बेटियों की हत्या कर दी।”
dharmpath.com dharmpath