हर साल राखी पर दीदी की शुभकामना का इंतजार करता हूं : शाहरुख

कोलकाता, 6 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार शहरुख ने कहा है कि वह हर साल राखी के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शुभकामनाओं का इंतजार करते हैं।

शाहरुख ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रचार के दौरान यहां कहा, “हर साल मैं एक खास शुभकामना का इंतजार करता हूं। दीदी मुझे हर साल रक्षाबंधन वाले दिन बधाई देती हैं। मैं इस साल भी उनके फोन का इंतजार कर रहा हूं।”

शाहरुख यहां अनुष्का शर्मा और निर्देशक इम्तियाज के साथ उपस्थित थे।

उन्होंने कहा, “कोलकाता पहुंचने के बाद मुझे उनसे बात करने का मौका नहीं मिला। मैं कल सुबह ही उन्हें फोन करूंगा।”

शाहरुख को कोलकाता यात्रा के दौरान चोट लग गई थी।

शाहरुख ने संवाददाताओं से कहा, “अब मैं ठीक हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493