लंदन, 6 अगस्त (आईएएनएस)। केन्या के ज्योफ्री किपकोरीर किरुई ने रविवार को यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों की मैराथन स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया। भारत के थोनाकल गोपी 28वें स्थान पर रहे।
किरुई ने दो घंटे 8.27 मिनट समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। यह इस सीजन में उनका सबसे अच्छा समय है। इथियोपिया के तामिरात तोला 2 घंटे 9.49 मिनट के साथ दूसरे और तंजानिया के अल्फोंस सिम्बू 2 घंटे 9.51 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
भारत के ओलम्पिक धावक गोपी ने 2 घंटे 17.13 मिनट के साथ 28वां स्थान हासिल किया। वह 40 किलोमीटर तक 26वें, 35वें किलोमीटर तक 29वें स्थान पर चल रहे थे।
dharmpath.com dharmpath