पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच के स्वाट प्रभारी प्रवेश कुमार और थाना कोतवाली के नगर प्रभारी संजीव कुमार शर्मा की टीम ने शनिवार रात दबिश देकर लकड़ी चोरी गिरोह के सरगना हरिद्वार निवासी सुलेमान को गिरोह के 14 सदस्यों के साथ ग्राम शाहपुर रजवाहे की पटरी पुलिया से गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की पहचान अनिल, रफीक, फरमान, शादाब, मखलूक, मोहम्मद याकूब, शहनाज, शमीम, मुजीम, सरफराज, इंतजार, शाहिद और सद्दाम के रूप में हुई है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 7 जुलाई को मुहाना खुर्द के जंगलों से काटे गए सागौन के पेड़ और 13 जुलाई को वहलना बाईपास चौक के पास से खैर की लड़की चोरी की थी। इन आरोपियों ने रोहाना खुर्द के जंगलों में हुई सागौन, खैर और पापुलर पेड़ काटकर लकड़ी चोरी की घटना को स्वीकार किया। इसके अलावा 13 जुलाई को वहलना बाईपास चैक के पास हुई पेड़ चोरी की घटना को भी आरोपियों ने कबूल किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जनवरी और जुलाई में खैर की लकड़ी चोरी की घटनाओं को भी स्वीकार किया है। गिरोह के सरगना सुलेमान रुड़की, हरिद्वार, मिर्जापुर, सहारनपुर और हिमाचल प्रदेश में लकड़ी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है।
dharmpath.com dharmpath