‘पाकिस्तान मादक पदार्थो की तस्करी पर भारतीय चिंताओं का जवाब दे’

इस्लामाबाद, 6 अगस्त (आईएएनएस)। एक पाकिस्तानी अखबार ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सीमावर्ती व्यापार को शुरू करने के फैसले का स्वागत किया और पाकिस्तान से मादक पदार्थो की तस्करी से संबंधित भारत की चिंताओं पर ध्यान देने का आग्रह किया।

‘डॉन’ के एक संपादकीय में कहा गया कि यह भारत व पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों की निराशाजनक स्थिति के बीच एक दुर्लभ उम्मीद की किरण है।

भारत ने 21 जुलाई को जम्मू एवं कश्मीर को बांटने वाली नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दोनों देशों के बीच के एक व्यापारिक मार्ग को बंद कर दिया था। भारत ने कहा है कि इसे 8 अगस्त को खोला जाएगा।

डॉन ने कहा कि हालांकि छोटे पैमाने पर विनिमय आधारित व्यापार से नियंत्रण रेखा पार क्षेत्र की आर्थिक हैसियत में खास बदलाव नहीं आ सकता लेकिन क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए व्यापार को जिंदा रखना जरूरी है।

इसमें कहा गया, “व्यापार की बहाली भी एक स्वागत योग्य कदम है जो बताती है कि कश्मीर के बीच के विश्वास बहाली के उपाय कितने प्रभावी हो सकते है।”

संपादकीय में कहा गया है, “भारत व पाकिस्तान के बीच संवाद बहाली के अभी भी कोई संकेत नहीं हैं, लेकिन कश्मीर के व्यापार को संरक्षित किया जाना चाहिए।”

इसमें कहा गया, “भारत के मादक पदार्थो की तस्करी के आरोपों ने एक समस्या को उजागर किया है जिस पर (पाकिस्तान को) ध्यान देने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493