दिल्ली में महिला का सड़ा हुआ शव मिला

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। एक अज्ञात महिला का अत्यंत सड़ा हुआ शव जूट की एक बोरी में रखा हुआ यहां रविवार सुबह पाया गया।

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। एक अज्ञात महिला का अत्यंत सड़ा हुआ शव जूट की एक बोरी में रखा हुआ यहां रविवार सुबह पाया गया।

पुलिस उपायुक्त रोमिल बनिया ने कहा कि पुलिस को यह शव दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में मिला। इस बारे में रविवार को लगभग 11.35 बजे सूचना मिली थी।

बनिया ने कहा, “एक जूट बैग में एक महिला का बुरी तरह सड़ा हुआ शव पाया गया है। चेहरा और शरीर का पूरा हिस्सा बुरी तरह सड़ा हुआ है।”

बनिया ने कहा कि चिकित्सकों ने प्राथमिक तौर पर कहा कि शव 20-25 दिन पहले का है, और महिला की उम्र 25-30 साल के बीच हो सकती है।

अधिकारी ने कहा कि एक स्कूल के बगल में खाली पड़े एक भूखंड पर जूट की बोरी पाई गई।

बनिया ने कहा, “इलाके के पिछले एक महीने के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि कोई सुराग मिल सके। शव की पहचान के लिए लापता लोगों के प्रोफाइल जांचे जा रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493