रीना की मराठी फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री रीना अग्रवाल की आगामी फिल्म ‘देव देवाहारयात नाही’ वास्तविक घटना पर आधारित है।

रीना को पिछली बार ‘अजिंथा’ और ‘झल्ला बोभाता’ जैसी मराठी फिल्मों में देखा गया था।

‘देव देवाहारयात नाही’ में रीना के साथ विक्रम गोखले और सुहासिनी मुले को भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

रीना ने एक बयान में कहा, “मैं इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हूं। इसके बारे में मैं अधिक जानकारी नहीं दे सकती, लेकिन यह कहानी सच्ची घटना पर आधारित है।”

मराठी फिल्म जगत की अभिनेत्री ने कहा, “इस फिल्म की कहानी काफी भावुक है और इसकी शूटिंग के दौरान मैं काफी रोई भी। यह सच में हर किसी के दिल को छुएगी।”

रीना को पिछली बार बॉलीवुड फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ में राजकुमार राव और श्रुति हसन के साथ देखा गया था। उनका कहना है कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है।

उन्होंने कहा, “इसने मुझे हिंदी फिल्म जगत में एक पहचान और मंच दिया। एक बेहतरीन अनुभव रहा। अच्छे कलाकारों के साथ काम करने से आप बहुत कुछ सीखते हो। मैंने फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी कुछ सीखा।”

रीना को ‘क्या मस्त है लाइफ’ और ‘एजेंट राघव- क्राइम ब्रांच’ जैसे टेलीविजन शो में भी देखा जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493