पटना, 7 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ लेकिन उमस भरी गर्मी जारी है। इस बीच तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है।
पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 28़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आगामी 72 घंटे के दौरान राज्य भर में मौसम करवट लेगी और गया, पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से भारी बारिश की संभावना है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 27.1 तथा पूर्णिया का 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 35 डिग्री और गया का 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath