विश्व एथलेटिक्स: स्टेफनिडी ने पोल वॉल्ट में जीता स्वर्ण

लंदन, 7 अगस्त (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक-2016 में स्वर्ण जीतने वाली ग्रीस की इकातेरिनी स्टेफनिडी ने यहां जारी आईएएएफ विश्व चैम्पियनशिप में महिलाओं की पोल वॉल्ट स्पर्धा में भी सोना जीता है।

लंदन ओलम्पिक स्टेडियम में रविवार को हुए पोल वॉल्ट के फाइनल में उन्होंने 4.91 मीटर से पोल वॉल्ट को क्लीयर करते हुए सोना हासिल किया।

वहीं अमेरिका की सैंडी मोरिस को 4.75 मीटर की दूरी के साथ रजत पदक हासिल हुआ। इस चैम्पियनशिप के पिछले संस्करण 2015 में स्वर्ण जीतने वाली क्यूबा की यारीस्ले सिल्वा को इस बार कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। उन्होंने यह पदक वेनेजुएला की रोबेइल्यस पेईनाडो के साथ साझा किया। दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन 4.65 मीटर रहा और इसी स्कोर के साथ यह दोनों खिलाड़ी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493