नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए महिलाओं और बच्चों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रक्षा बंधन के अवसर पर राखी बांधी।
इन सभी को इस अवसर पर मोदी के आधिकारिक निवास पर आमंत्रित किया गया था।
मोदी ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को संदेश भी दिया।
उन्होंने इससे पहले अपने एक ट्वीट में देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं भी दी थीं।
dharmpath.com dharmpath