फीफा अंडर-17 विश्व कप : 17 अगस्त से ट्रॉफी विभिन्न शहरों की यात्रा पर निकलेगी

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की मेजबानी में इसी साल होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट की स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) ने सोमवार को विश्व कप ट्रॉफी की विभिन्न शहरों में यात्रा का कार्यक्रम घोषित किया।

फीफा यू-17 विश्व कप ट्रॉफी 17 अगस्त से 26 सितंबर के बीच 40 दिन में 9,000 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी।

उल्लेखनीय है कि भारत में पहली बार फीफा के किसी टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है, जो छह अक्टूबर से शुरू होगा।

इस दौरान ट्रॉफी फीफा यू-17 विश्व कप की मेजबानी करने वाले छह शहरों से होकर गुजरेगी, जिसकी शुरुआत राष्ट्रीय राजदानी नई दिल्ली से होगी। यात्रा के दौरान इन मेजबान शहरों के खेल प्रशंसकों के लिए ट्रॉफी को प्रदर्शित किया जाएगा।

दिल्ली में यह दौरा 17 अगस्त से शुरू होगा, जो 22 अगस्त तक जारी रहेगा। इसके बाद गुवाहाटी में 24 से 29 अगस्त तक जारी रहेगा।

इसके बाद फीफा यू-17 विश्व कप की ट्रॉफी 31 अगस्त से पांच सितम्बर के बीच कोलकाता दौरे पर रहेगी। इसके बाद यह मुंबई का रुख करेगी, जहां छह से 10 सितम्बर रहेगी।

गोवा में ट्रॉफी दौरा 14 से 19 सितम्बर तक होगा और इसके बाद कोच्चि में 21 से 26 सितम्बर तक जारी रहने के बाद इस दौरे का समापन होगा।

इस ट्रॉफी दौरे के बारे में स्थानीय आयोजन समिति के प्रमुख प्रफुल पटेल ने कहा, “यह ट्रॉफी अनुभव हमारे टूर्नामेंट के प्रचार की अंतिम कड़ी है और यह बेहद अहम है, क्योंकि इस दौरे से प्रशंसकों को करीब से ट्रॉफी को देखने का मौका मिलेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493