आणंद, 7 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने सोमवार को भरोसा जताया कि वह मंगलवार के राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज कराएंगे। उन्होंने गुजरात में सत्ताधारी भाजपा पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया।

पटेल ने कहा, “44 विधायकों के अलावा हमें जनता दल (युनाइटेड), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और (बागी नेता) शंकरसिंह वाघेला का समर्थन प्राप्त है।”
उनके ऊपर और कांग्रेस के विधायकों के ऊपर सर्विलांस के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर पटेल ने कहा, “यह एक टुच्चागीरी का उदाहरण है।”
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव पटेल ने आणंद के पास स्थित एक निजी रेसॉर्ट में संवाददाताओं से कहा, “भाजपा की कोशिशों के बावजूद कल मेरी जीत को लेकर मुझे पूरा भरोसा है और संख्या सभी को चौंका देगी।”
कांग्रेस के 44 विधायक इसी रेसॉर्ट में रखे गए हैं।
dharmpath.com dharmpath