महिलाओं, बच्चों ने बीएसएफ जवानों को राखियां बांधी

अटारी, 7 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब भर से महिलाओं व लड़कियों ने भारत व पाकिस्तान के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे अटारी जांच चौकी पहुंचकर बीएसएफ कर्मियों को सोमवार को ‘राखियां’ बांधी।

पारंपरिक व रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाओं व बच्चों ने रक्षाबंधन के मौके पर पहुंचकर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों व जवानों को ‘राखियां’ बांधी।

एक 12 साल की लड़की ने कहा, “हम यहां अपने बहादुर सैनिकों को ‘राखियां’ बांधने आए हैं, क्योंकि वे हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं और अपने परिवारों से दूर हैं।”

कुछ महिलाओं ने कहा कि वे दशकों से ऐसा कर रही हैं। अटारी सीमा अमृतसर से 30 किमी दूर है।

भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन पंजाब व हरियाणा में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए 36 घंटे मुफ्त यात्रा की सुविधा की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493