राज्यपाल ने पैगोडा के दर्शन के बाद प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह भारत और म्यांमार के बीच धार्मिक एवं आध्यात्मिक सेतु के रूप में कार्य कर रहा है। इससे दोनों देशों के बीच सदैव मित्रता बनी रहेगी तथा दोनों देश एक-दूसरे को सभी क्षेत्रों में सहयोग करते रहेंगे।
राज्यपाल राम नाईक को म्यांमार दौरे से उनकी वापसी पर म्यांमार के वाणिज्य एवं व्यापार मंत्री थान मिंट ने यांगून हवाई अड्डे पर विदाई दी।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल राम नाईक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘संवाद-2’ में प्रतिभाग करने के लिए 4 से 7 अगस्त तक म्यांमार दौर पर थे जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रतिभाग किया था।
dharmpath.com dharmpath