जनपद के पटेहेरवा थाना के बिहार खुर्द के बंगला टोला निवासी हरिश्चंद्र की पुत्री प्रेमशीला की शादी कसया थाना क्षेत्र के नरसर गांव में हुई है। रविवार की शाम को प्रेमशीला अपने भाइयों को राखी बंधने के लिए मायके आई थीं। आधी रात में प्रेमशीला को महसूस हुआ कि उसके ऊपर से बिल्ली कूद गई है। हड़बड़ाकर उठीं और लाइट जलाईं तो उनकी चोटी के बाल कटकर बगल में पड़े थे।
प्रेमशीला ने शोर मचाया तो घर के अन्य लोग भी जग गए। चोटी कटने की चर्चा सुबह तेजी से फैली और तमाम लोग घटना की हकीकत जानने हरिश्चंद्र के दरवाजे पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज समउर संजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने प्रेमशीला की चोटी के कटे बाल देखने के अलावा उनसे घटना के विषय में जानकारी ली।
इस संबंध में चौकी इंचार्ज ने बताया कि प्रथम ²ष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। महिला के अनुसार, वह चारपाई पर सो रही थी और बाल नीचे लटका हुआ था। हो सकता है कि बिल्ली ने अपना शिकार समझकर काट लिया हो। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath