उप्र : आपसी कहासुनी में 2 सगे भाइयों की हत्या

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे थाना गांधीपार्क क्षेत्रांतर्गत सरांय बैरागी निवासी सगे भाई वसीम उम्र 28 वर्ष व आशु उम्र 22 वर्ष की रेलवे रोड अफसरा सिनेमा के पास सुरेश और उसके तीन साथियों ने आपसी कहासुनी में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक, सुरेश आदि तीन लोगों द्वारा आपसी कहासुनी में लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना गांधीपार्क में सुरेश आदि तीन व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके में व्याप्त तनावा को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493