चेन्नई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीकांत और निकेशा पटेल के भूमिकाओं वाली के.सी. बोकाड़िया की आगामी तमिल-तेलुगू फिल्म में दो जर्मन शेफर्ड कुत्ते प्रमुख भूमिका में दिखेंगे।
यह के.सी. बोकाड़िया की वर्ष 1985 की फिल्म ‘तेरी मेहरबानियां’ की अगली कड़ी है।
फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “मूल फिल्म में जैसे एक कुत्ता मोती था। उसी तरह सीक्वल में दो जर्मन शेफर्ड हैं, जो प्रमुख भूमिका निभाएंगे। यह मर्डर-मिस्ट्री थ्रिलर दिलचस्प होगा।”
फिल्म के लिए दोनों कुत्ते लंदन से लाए गए हैं।
इसमें श्रीकांत एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, वहीं निकेशा उनकी पत्नी बनी हैं।
फिल्म की अब तक हैदराबाद और जयपुर में शूटिंग हुई है।
dharmpath.com dharmpath