छग : नारायणपुर में 2 नक्सली गिरफ्तार

पुलिस की घेराबंदी में दो नक्सली गिरफ्तार किए गए। दोनों के पास से भरमार बंदूक और नक्सल साहित्य बरामद किया गया है।

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेनूर गौरव मंडल और झाराघाटी थाना प्रभारी प्रशांत नाग सर्चिग पार्टी को लीड कर रहे थे। पार्टी में थाना झारा से जिला बल और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की संयुक्त टीम थी। पुलिस ने नक्सली पाण्डे कोर्राम (21) और रामदेर गोटा (21) को गिरफ्तार किया है। दोनों नक्सली झारा थाना इलाके के ताड़ोनार के रहने वाले हैं और धुरबेड़ा जनताना सरकार के सदस्य हैं।

दोनों नक्सलियों को नक्सली दूरसाय, पाण्डू, विनोद जयमति, सुनील, लता ने 2010 में नक्सली संगठन में जनताना सरकार सदस्य और सीएनएम सदस्य के रूप में शामिल किया था। दोनों पिछले 6-7 वर्षो से नक्सली संगठन का प्रचार-प्रसार, भोजन की व्यवस्था, मीटिंग के लिए लोगों को एकत्र करना, पुलिस की सूचना देने का काम करते थे।

पाण्डे कोर्राम के पास से 1 भरमार बंदूक, 1 लाल रंग का बैनर, 2 नक्सली साहित्य, 2 पर्चा और 1 चाकू जब्त किया गया है। वहीं रामदेर गोटा के पास से 1 भरमार बंदूक जब्त की गई है।

आईजी बस्तर रेंज विवेकानंद सिन्हा, डीआईजी कांकेर रेंज रतनलाल डांगी के निर्देशन में जिला बल, आईटीबीपी, छसबल, एसटीएफ और डीआरजी बल लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रहा है, जिसमें यह सफलता मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493