लंदन, 8 अगस्त (आईएएनएस)। यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने आए खई एथलीट आंत्रशोध की समस्या से पीड़ित हैं। इसमें बोस्टवाना के इसाक माकवाला भी शामिल हैं।?
मंगलवार को मिली इस जानकारी में सामने आया कि इन एथलीटों को उनके होटल में आंत्रशोध की समस्या हुई है।
एक बयान में स्थानीय आयोजन समिति ने इस बात की पुष्टि की है कि लंदन के टावर होटल में इस समस्या से जूझ रहे एथलीटों को मेडिकल सुविधा दी गई है।
बयान में कहा गया, “जो एथलीट इस परेशानी से पीड़ित हैं, उन पर उनकी टीम और एलओसी का मेडिकल स्टाफ नजर रख रहा है। हम इसके साथ पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के साथ भी काम कर रहे हैं, ताकि इस स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।”
टावर होटल के अधिकारियों ने कहा कि आईएएएफ और मेडिकल स्टाफ की मदद सले होटल में इस परेशानी के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की गई है।
इस जांच में यह सामने आया है कि एथलीटों को हुई आंत्रशोध की समस्या का स्रोत होटल नहीं है।
विषाक्त भोजन के कारण माकवाला पुरुषों की 200 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में सोमवार को हिस्सा नहीं ले पाए थे। हालांकि, वह 400 मीटर रेस में हिस्सा लेंगे।
dharmpath.com dharmpath