पाकिस्तान ने संघर्षविराम उल्लंघन किया, सैनिक शहीद

जम्मू, 8 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में मंगलवार को भारतीय सेना का एक सैनिक शहीद हो गया।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने जम्मू में कहा कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के मनकोटे इलाके में संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

सूत्रों ने कहा, “पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में एक सैनिक शहीद हो गया, जिसकी पहचान सिपाही पवन कुमार के रूप में हुई है।”

भारतीय जवानों ने भी इलाके में पाकिस्तानी सेना द्वारा बगैर उकसावे के किए गए संघर्षविराम उल्लंघन का जवाब दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493