बेटे ने रॉड से पीटकर की पिता की हत्या

पुलिस के अनुसार, कैंट थाना क्षेत्र के खोटा टोला में बुजुर्ग रामदुलारे अपने परिवार के साथ रहता था। उसका 41 वर्षीय बेटा राजेंद्र नशे का आदी है। सोमवार को जब परिवार में सभी रक्षाबंधन त्योहार मना रहे थे, तो राजेंद्र रॉड लेकर आया और अपने पिता पर रॉड से वार करने लगा।

बताया जा रहा है कि राजेंद्र ने नशा करने के लिए अपने पिता से पैसे मांगे थे, लेकिन पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए राजेंद्र ने पिता पर लोहे के रॉड से वार कर दिया। यह भी पता चला है कि राजेंद्र अपने हिस्से की जमीन को बेचना चाहता था, लेकिन इसके लिए उसका पिता राजी नहीं था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

बुरी तरह घायल राम दुलारे ने घर के आंगन में ही तड़प-तड़प कर जान दे दी। पिता को पीटने के बाद राजेंद्र फरार हो गया। पुलिस उसे खोज रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493