नाइस का नीदरलैंड्स के दिग्गज मिडफील्डर स्नेइज्दर के साथ करार

नाइस, 9 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस के फुटबाल क्लब नाइस ने नीदरलैंड्स के दिग्गज मिडफील्डर वेस्ले स्नेइज्दर के साथ करार की घोषणा की है।

स्नेइज्दर को तुर्की के फुटबाल क्लब ग्लातसाराय से नि:शुल्क स्थानांतरण के तहत टीम में शामिल किया गया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, स्नेइज्दर ने लीग-1 क्लब नाइस का मेडिकल परीक्षण पास कर लिया और उन्हें एक साल के करार पर टीम में शामिल किया गया है। इसमें करार को एक और साल के लिए बढ़ाए जाने का विकल्प है।

नीदरलैंड्स के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी का करार नीस क्लब के साथ 30 जून को समाप्त हो जाएगा।

नीस क्लब में स्नेइज्दर को 10 नंबर की जर्सी मिलेगी। लीग-1 क्लब की वेबसाइट पर जारी एक बयान में इसकी जानकारी मिली।

तुर्की क्लब में शामिल होने से पहले स्नेइज्दर इंटर मिलान क्लब का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उन्होंने नीदरलैंड्स की टीम के लिए 131 मैच खेले हैं।

इसके अलावा, वह एएफसी एजेक्स, रियल मेड्रिड क्लबों का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493