पटना, 9 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से के कई क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 26.4 डिग्री, पूर्णिया का 27.1 डिग्री तथा गया का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का बुधवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
राज्य में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 35.1 डिग्री, भागलपुर का 36.1 डिग्री और पूर्णिया का 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 44.60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath