दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और शाम या रात को हल्की बारिश हो सकती है।”

दिन का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 89 फीसदी दर्ज किया गया और शहर में पिछले 24 घंटों से 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम का सामान्य तापमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493